ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

5 जूनः विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की प्रतिबद्धता*

By Goapl Gupta · 14 May 2026 · 17 views
*5 जूनः विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की प्रतिबद्धता*

*15 मई से 05 जून 2026 तक आयोजित होगा विशेष जागरूकता अभियान*

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर 15 मई से 05 जून 2026 तक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के महत्व और 'मदर अर्थ' (धरती माता) के समक्ष चुनौतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व को प्रोत्साहित करना है। पर्यावरण संरक्षण का उत्तरदायित्व आज व्यक्ति विशेष का न होकर सभी का हो गया है ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ जीवन प्रदान किया जा सके। ऊर्जा संरक्षण के साथ पर्यावरण को सुदृढ़ बनाने के लिए रेलवे भी लगातार सकारात्मक कदम उठा रहा है, जिसमें परम्परागत संसाधनों के स्थान पर पर्यावरण अनूकुल स्त्रोतो का अधिकाधिक उपयोग किया जा रहा हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे अपने प्रयासों को गति प्रदान कर प्रदूषण रहित पर्यावरण की मुहिम को बढाने के साथ-साथ राजस्व की भी बचत कर रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार 'विश्व पर्यावरण दिवस 2026" के अवसर पर जलवायु परिवर्तन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व को प्रोत्साहित करने हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 15 मई से 05 जून 2026 तक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया जायेगा।

इस विशेष जागरूकता अभियान के दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे के मंडलों और यूनिटो में भी जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही स्टेशनों पर भी कार्यक्रम आयोजित कर रेल यात्रियों की सहभागिता सुनिश्चित कर उनको भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग करने के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए स्काउट व गाइड द्वारा जागरूकता रैली निकाली जाएगी व नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जाएंगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे, प्रधान कार्यालय सहित मंडलों एवं कार्यशालाओं में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण तथा "मिशन लाइफ' के सिद्धांतों पर आधारित जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube