ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजीविका से मिला आर्थिक सम्बल* *चंवरा में वार्षिक सभा कार्यशाला सम्पन्न*

By Goapl Gupta · 27 Dec 2025 · 158 views
*राजीविका से मिला आर्थिक सम्बल*
*चंवरा में वार्षिक सभा कार्यशाला सम्पन्न*

*सैकड़ों मातृशक्ति की सहभागिता, साइबर सुरक्षा व बैंकिंग जागरूकता पर विशेषज्ञों ने दी उपयोगी जानकारी*

उदयपुरवाटी, 27 दिसंबर। ग्राम चंवरा (जिला झुंझुनूं) स्थित मातृशक्ति राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा एवं कार्यशाला शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में महिलाओं की भारी उपस्थिति रही और ग्रामीण मातृशक्ति ने बड़े उत्साह से सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यशाला में सीबीआई बैंक मैनेजर राजेश कुमार, धर्मेन्द्र सैनी सरपंच चंवरा,पोख सरपंच कोमल शेरावत,भगवान सहाय ग्राम सेवक चंवरा ,बैंक मैनेजर रोहिताश्व चोधरी एचडीएफसी बैंक से कैडर को सम्मानित किया, राधेश्याम डिजिटल बैकिग के बारे में बताया BPM पूर्ण सिंह ने बताया कि महिलाये राजीविका से जुड़कर कृषि सखी,पशु सखी ,पोषण सखी,बैंक सखी क्लस्टर कोऑर्डिनर और क्लस्टर मैनेजर के पद काम कर रही है और बैंक से प्राप्त लोन से डेयरी ,पशुपालन ,दुकान और श्री अन्नपूर्णा रसोई का संचालन कर रही है राजीविका महिलाओं के रोजगार साधन उपलब्ध करवा रही हैं जिससे महिला आत्मनिर्भर बन रही है ,राजीविका विभाग के एरिया मैनेजर राजेश कुमार सैनी , पुजा कुमावत सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इनके अलावा रामावतार सैनी, महेश, संगीत, रामचंद्र , महेश,सरिता, सुलोचना बड़गांव,सुभिता छापोली, क्लस्टर कोर्डिनेटर खुश्बू,सुनिता, कोमल अकाउंटेंट,निशा क्लस्टर मैनेजर, सहित तीनों क्लस्टर के पदाधिकारी और राजीविका से जुड़ी अनेक सक्रिय महिलाएँ मौजूद रहीं।

अतिथियों ने महिलाओं को साइबर सुरक्षा, सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल लेन-देन, लोन सुविधा, बचत, स्वरोजगार और स्वयं सहायता समूहों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि राजीविका से जुड़कर गाँव की महिलाएँ आज आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से कदम बढ़ा रही हैं।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय एंकर हरफूल निराला ने पहुंचकर कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति को शब्दों की कला से आनन्द विभोर कर दिया, मातृशक्ति के चेहरों पर दो मिनट की खुशी देखने लायक थी । जब तक निराला का व्याख्यान चला माताएं तालियां बजाती रही । वहां पर उपस्थित समूदाय से रूबरू होने का अवसर मिला ,ओर पुछा गया उनके खिलते हुए चेहरे का राज तो कहा कि निराला जहां कहीं पहुंचते हैं उस कार्यक्रम की रोनक बन जाते है। दर्शक निराला को सुनने आते हैं।

कार्यक्रम में राजिविका विभाग अधिकारी रामावतार सैनी,मंजू देवी चोकड़ी ने मंच संचालन किया, जिससे उपस्थित महिलाएँ लगातार उत्साह से जुड़ी रहीं।

ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि राजीविका से जुड़कर उन्हें न केवल आर्थिक मजबूती मिली है, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी आत्मविश्वास बढ़ा है। समिति के पदाधिकारियों ने आगामी वर्ष के लिए विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube