राजसमंद में मानवाधिकार सहयोग संघ का पहला स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को चौंमू में आयोजित हुआ**
By Goapl Gupta ·
27 Dec 2025 ·
15 views
*राजसमंद में मानवाधिकार सहयोग संघ का पहला स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को चौंमू में आयोजित हुआ****
सामाजिक सेवा के लिए रेखा माली सम्मानित ।
राजसमंद नाथद्वारा मानवाधिकार सहयोग संघ (ए डी सी ए )का पहला स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को चौंमू में आयोजित हुआ।
समारोह में देशभर से आए सैकड़ो पदाधिकारीयों ने सहभागिता की ।
इस अवसर पर नाथद्वारा की मां तुलसी मानव सेवा संस्थान की रेखा माली को सामाजिक क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एस चौधरी ने उन्हें प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव राकेश कुमार तंवर,महिला प्रदेश अध्यक्ष, भारती स्वामी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश बगला ,महासचिव प्रीतम,हरीश ,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, अशोक कुमार जाट तथा आयोजन संचालक सुरेश स्वामी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आवाहन किया ।
रिपोर्टर :: वॉइस ऑफ़ मीडिया :: राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत