पप्पू भाई बने जयपुर मीडिया प्रभारी
By Goapl Gupta ·
17 May 2026 ·
18 views
पप्पू भाई बने जयपुर मीडिया प्रभारी
जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने सामाजिक कार्यकर्ता इसरार अहमद उर्फ पप्पू भाई को जयपुर मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह द्वारा की गई। डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि पप्पू भाई का अनुभव संगठन को मजबूती देगा और मानवाधिकारों की आवाज को और बुलंद करेगा। वहीं, पप्पू भाई ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।