ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विवाहिता की मौत पर एसपी ऑफिस में प्रदर्शन

By Goapl Gupta · 19 May 2026 · 43 views
संजय चौहान भरतपुर

विवाहिता की मौत पर एसपी ऑफिस में प्रदर्शन

भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में 7 अप्रैल को एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी। महिला के पीहर पक्ष का आरोप है कि हमारी बेटी की हत्या उसके ससुराल वालों ने की है।

पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। क्योंकि पुलिस ने ससुराल पक्ष से पैसे ले लिए हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज महिला के परिजनों ने एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।

5 साल पहले कीर्ति की हुई थी शादी

चंद्रवती निवासी बसैया थाना अछनेरा जिला आगरा ने बताया कि मेरी बेटी कीर्ति की शादी 5 साल पहले पवन निवासी इकरन गांव थाना चिकसाना के साथ हुई थी। शादी में करीब 8 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के बाद से ही कीर्ति का पति पवन, सास फूलो देवी, ससुर घमंडी सिंह, देवर देव वीर सिंह, शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे पंचायत में होता रहा राजीनामा

चंद्रवती ने बताया- दहेज की मांग को लेकर कीर्ति के ससुराल उसके साथ मारपीट करते रहे। मारपीट के बारे में कीर्ति ने कई बार शिकायत कि लेकिन, कई बार पंचायत आयोजित करवाई गई। जहां कीर्ति के पीहर पक्ष ने हमेशा यह विश्वास दिलाया कि अब वह कीर्ति के साथ मारपीट नहीं करेंगे और न ही दहेज मांगेंगे।

देवर प्रताड़ित करने के उकसाता था

चंद्रवती ने बताया- कीर्ति का देवर देव वीर फौज में नौकरी करता है उसका भी विवाद उसकी पत्नी से चल रहा है। देव वीर के कहने पर ही कीर्ति के साथ मारपीट की जाती थी। 3 महीने पहले कीर्ति ने अपने भाई रोहित को बताया था कि देव वीर ने फोन कर अपने परिवार वालों से कहा था कि वह कीर्ति की हत्या कर दें। उसके बाद वह पवन की शादी कहीं दूसरी जगह करवा देंगे कल भाई को बताया महिला की मौत के बारे में

चंद्रवती ने बताया- 7 अप्रैल को रोहित के पास एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया की कीर्ति की मौत हो गई है। कीर्ति के पीहर पक्ष के लोग तुरंत उसके ससुराल पहुंचे। ससुराल में कीर्ति का शव पड़ा हुआ था। कीर्ति के गले पर निशान थे। जिसके बाद उसे तुरंत आरबीएम अस्पताल लेकर जाया गया।

भाई बोला बहन को गला दबाकर मारा

चिकसाना थाना पुलिस ने कीर्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाया। कीर्ति के भाई को शक है कि कीर्ति का गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कीर्ति के भाई ने पुलिस को FIR दे दी है।

SP ऑफिस पर कीर्ति के परिजनों ने किया प्रदर्शन
अब कीर्ति के परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। वह सभी लोग बाहर घूम रहे हैं। आरोपियों ने पुलिस को पैसे दे दिए हैं। इसलिए पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही। जिसको लेकर आज कीर्ति के पीहर पक्ष ने एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube