कल्पना पूर्बिया अध्यक्ष ज्योति पूर्बिया सचिव
By Goapl Gupta ·
27 Dec 2025 ·
18 views
कल्पना पूर्बिया अध्यक्ष ज्योति पूर्बिया सचिव
उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल।
सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन उदयपुर की साधारण सभा में वर्ष 2026 की सर्व सम्मति से नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें कल्पना पूर्बिया अध्यक्ष, कंचन टाक उपाध्यक्ष, ज्योति पूर्बिया सचिव, एवं कोषाध्यक्ष गायत्री पूर्बिया को मनोनीत किया। बैठक का आयोजन सपना , सीमा ,अंजलि, दुर्गा, रेखा ,पुष्पा, प्रीति टाक ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गई।जिसमें धारावती सुहालका व कृष्णा सुहालका प्रथम, द्वितीय प्रमिला पूर्बिया ,तारा पूर्बिया, तृतीय नीतू चौधरी रही । सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन धारावती सुहालका ने किया। प्रत्येक सदस्य के महत्वपूर्ण सुझाव का स्वागत किया ।ताकि 2026 में और बेहतर व्यवस्थाएं कर सके। कार्यक्रम के अंत में सीमा टाक ने धन्यवाद दिया।