ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

यात्रियों की सुविधा हेतु भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस प्रतिदिन नई रेलसेवा का संचालन*

By Goapl Gupta · 20 May 2026 · 14 views
*यात्रियों की सुविधा हेतु भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस प्रतिदिन नई रेलसेवा का संचालन*

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस प्रतिदिन नई रेलसेवा (वाया भीलड़ी-जालोर) का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 19403,भुज -दिल्ली प्रतिदिन एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 23.05.26 से भुज से 11:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19404, दिल्ली- भुज प्रतिदिन एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 24.05.26 से दिल्ली से 16:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 19: 35 बजे भुज पहुंचेगी।

यह रेल सेवा मार्ग में अंजार, गांधीधाम, बचाउ, भीलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर एवं रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेल सेवा में 01 सेकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान ,04 द्वितीय साधारण श्रेणी, 01 पावर कार एवं 01 गार्ड डिब्बे सहित 18 एलएचबी कोच होंगे।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube