ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

शिक्षा में रंगमंच की नई पहल: राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमूं में बाल रंगमंच कार्यशाला का शुभारंभ*

By Goapl Gupta · 21 May 2026 · 52 views
*शिक्षा में रंगमंच की नई पहल: राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमूं में बाल रंगमंच कार्यशाला का शुभारंभ*
*चौमूं।*
श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान, चौमूं (जयपुर) के तत्वावधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चौमूं में ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर के अंतर्गत बाल रंगमंच कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला संस्थान के अध्यक्ष एवं रंगमंच कलाकार, एम.ए. नाट्यकला गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण द्वारा संचालित “शिक्षा में बाल रंगमंच अभियान” के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।
कार्यशाला में विद्यार्थियों को रंगमंच की मूलभूत जानकारी, अभिनय कला, संवाद अदायगी, मंच संचालन, स्वर एवं उच्चारण शुद्धि, बॉडी लैंग्वेज, भावाभिव्यक्ति, आत्मविश्वास विकास, व्यक्तित्व विकास, सार्वजनिक मंच पर बोलने की कला, टीम वर्क, रचनात्मक सोच, एकल अभिनय, समूह अभिनय, नाट्य खेल, माइम एक्ट, कहानी मंचन तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ने विद्यार्थियों को बताया कि रंगमंच केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और आत्मविश्वास बढ़ाने की प्रभावी कला है। उन्होंने कहा कि बाल रंगमंच बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, संवेदनशीलता और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करता है।
ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर प्रभारी कलावती चतुर्वेदी ने कार्यशाला को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है तथा उनमें आत्मविश्वास और सामाजिक समझ विकसित होती है।
इस अवसर पर केदारमल कुमावत, सुरेश कुमार सैनी, मनफूली देवी एवं सुमन योगी उपस्थित रहे।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube