ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

कोटपूतली बाईपास सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता के आरोप, जांच की मांग

By Goapl Gupta · 22 May 2026 · 19 views
कोटपूतली बाईपास सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता के आरोप, जांच की मांग

नीमकाथाना - मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2021-22 के अंतर्गत निर्माणाधीन स्टेट हाईवे 37बी नारेहड़ा-कोटपूतली बाईपास सड़क निर्माण कार्य में गंभीर गुणवत्ता खामियों एवं अधिकारियों की लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हरीश देवन्दा के द्वारा कोटपुतली सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को शिकायत भेजकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई है।

शिकायत में बताया गया है कि करीब 5818.77 लाख रुपये की लागत से बन रही 14.633 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से पूर्व ही कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क किनारों से उखड़ रही है, डामर परत टूट चुकी है तथा जगह-जगह गिट्टी बाहर निकल आई है। इसके अलावा सड़क सतह पर असमानता एवं खराब जॉइंटिंग भी देखने को मिल रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता मापदंडों की अनदेखी की गई है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य की निगरानी में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके कारण सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग हुआ। वर्तमान स्थिति में सड़क आमजन एवं वाहन चालकों के लिए खतरा बनी हुई है तथा दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।

शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच, लेबोरेटरी मटेरियल टेस्टिंग, दोषी ठेकेदार पर पेनल्टी एवं ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सड़क का उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से पुनर्निर्माण करवाने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई गई है।

रिपोर्टर जनतंत्र की आवाज
शिंभू सिंह शेखावत

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube