शाखा डाकघर पचलंगी, जिला झुंझुनू में डाक अधिदर्शक श्री विकास थोरी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण
By Goapl Gupta ·
22 May 2026 ·
15 views
आज दिनांक 22 मई 2026 को शाखा डाकघर पचलंगी, जिला झुंझुनू में डाक अधिदर्शक श्री विकास थोरी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शाखा कार्यालय के समस्त अभिलेख एवं कार्य व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं संतोषजनक पाई गई।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संदेश को बढ़ावा देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने वृक्षारोपण को समाज एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
इस गरिमामयी अवसर पर श्री अमित बुडानिया (पोस्ट मास्टर) पंडित वासुदेव शर्मा पापड़ावाले, श्री राजेंद्र प्रसाद पटेल एवं श्री विनोद शर्मा (पत्रकार, जनतंत्र की आवाज) उपस्थित रहे।