ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

परिंडा अभियान के माध्यम से पशु-पक्षियों के लिए जल सेवा का संदेश

By Goapl Gupta · 22 May 2026 · 16 views
परिंडा अभियान के माध्यम से पशु-पक्षियों के लिए जल सेवा का संदेश

राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के अंतर्गत शिवाजी ओपन रोवर क्रू, सकराय के रोवर्स के नेतृत्व में गांव में भीषण गर्मी को देखते हुए “परिंडा अभियान” चलाया गया। अभियान का उद्देश्य पशु-पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था करना तथा आमजन को जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनाना था।

अभियान के दौरान रोवर सदस्यों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, पेड़ों तथा घरों के आसपास परिंडे लगाए और उनमें स्वच्छ पानी भरा। साथ ही लोगों से अपील की गई कि गर्मी के मौसम में अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के बाहर पानी के पात्र रखें, जिससे पक्षी एवं अन्य जीव अपनी प्यास बुझा सकें।

जिला यूथ सचिव राम प्रसाद भास्कर ने बताया कि बढ़ते तापमान के कारण पशु-पक्षियों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में परिंडा अभियान जीवों के संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करने और नियमित रूप से परिंडों में पानी भरने का आग्रह किया।

ग्रामीणों ने भी इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से जीवों के प्रति दया, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया
राम प्रसाद भास्कर , नवीन कुमार भास्कर रोवर लीडर व सुंदरलाल, संदीप भास्कर , रजनीश भास्कर दिलखुश रोवर्स व स्काउट ने परिंदा अभियान में सहयोग दिया

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube