ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

वार्ड 146 नंदपुरी,हवा सड़क मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति से फूटा जनता का गुस्सा, महिलाओं ने थालियां बजाकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन**

By Goapl Gupta · 22 May 2026 · 12 views
*वार्ड 146 नंदपुरी,हवा सड़क मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति से फूटा जनता का गुस्सा, महिलाओं ने थालियां बजाकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन**
*कांग्रेस पार्षद पंडित करण शर्मा के नेतृत्व में नंदपुरी गली नंबर 4 के निवासियों ने बोला हल्ला।*
*पिछले कई दिनों से नलों में आ रहा है सीवरेज मिला बदबूदार पानी,जिसको पीकर बच्चे हुए बीमार*
*24 घण्टे में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पीएचईडी (PHED) कार्यालय का घेराव करने की दी पार्षद पंडित करण शर्मा ने चेतावनी।*
**जयपुर।* जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 146 के अंतर्गत आने वाले नंदपुरी, गली नंबर 4 में पिछले काफी समय से दूषित और बदबूदार पानी की आपूर्ति से परेशान स्थानीय निवासियों का गुस्सा आज फूट पड़ा। वार्ड की महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने पार्षद पंडित करण शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में खाली बर्तन और थालियां लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्षद पंडित करण शर्मा ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नंदपुरी गली नंबर 4 के घरों में पिछले कई दिनों से पीने के पानी की जगह सीवेज की बदबू वाला गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग इस पानी को पीकर बीमार हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर क्षेत्रीय बीजेपी पार्षद कविता कटियार एवं ऑनलाइन 181 पर अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। जनता टैक्स दे रही है, लेकिन उन्हें पीने के लिए साफ पानी तक नसीब नहीं हो रहा है।

**महिलाओं ने बयां किया दर्द:*
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने रोष जताते हुए कहा कि गंदे पानी के कारण रसोई का काम ठप पड़ा है। बदबू इतनी तेज होती है कि घर में बैठना मुश्किल हो गया है। मजबूरन महंगे दामों पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। सरकार और जलदाय विभाग आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

**प्रशासन को सख्त चेतावनी:**
पार्षद पंडित करण शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह प्रदर्शन तो सिर्फ एक शुरुआत है। अगर अगले 24 घंटों के भीतर पानी की इस गंभीर समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया और साफ पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो वार्ड की जनता को साथ लेकर जलदाय विभाग (PHED) के कार्यालय का घेराव किया जाएगा और उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस प्रदर्शन में क्षेत्र की महिलाओं सहित वार्ड के प्रबुद्ध नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*भवदीय,*
*पंडित करण शर्मा*
पार्षद, वार्ड नंबर 134

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube