ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

योगिता कपूर ने ‘इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में नाम दर्ज कराकर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की - महज 6 महीने में इंस्टाग्राम पर हासिल किए 21 लाख से अधिक पूरी तरह ‘ऑर्गेनिक’ व्यूज - 14 जून, 2026 को गुलाबी नगरी जयपुर में भव्य समारोह के दौरान होंगी सम्मा

By Goapl Gupta · 23 May 2026 · 11 views
योगिता कपूर ने ‘इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में नाम दर्ज कराकर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की
- महज 6 महीने में इंस्टाग्राम पर हासिल किए 21 लाख से अधिक पूरी तरह ‘ऑर्गेनिक’ व्यूज
- 14 जून, 2026 को गुलाबी नगरी जयपुर में भव्य समारोह के दौरान होंगी सम्मानित
श्रीगंगानगर, 23 मई 2026: फिटनेस के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर श्रीगंगानगर निवासी योगिता कपूर ने वैश्विक स्तर पर पहचान बनाते हुए ‘इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड्र्स’ में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित खिताब ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस एंड डिजिटल अचीवमेंट एक्सीलेंस’ कैटेगरी के तहत ‘फास्टेस्ट ऑर्गेनिक फिटनेस इंस्टाग्राम ग्रोथ’ के लिए दिया गया है, जिसके अंतर्गत उन्होंने महज 6 महीने के भीतर 2.11 मिलियन (21 लाख से अधिक) व्यूज प्राप्त करने का असाधारण रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 88 वीडियो पोस्ट के जरिए 24.5 हजार से अधिक फॉलोअर्स भी बनाए हैं।
17 अप्रैल 1982 को जन्मीं प्रमोद कुमार शर्मा व मधु शर्मा की सुपुत्री तथा फिजियो मनीष कपूर की धर्मपत्नी 44 वर्षीय योगिता कपूर ने साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे संसाधन और उम्र कभी बाधा नहीं बनते। योगिता अपने इंस्टाग्राम चैनल ‘हेल्थक्लब डॉट एसजीएनआर’ के माध्यम से फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही हैं।
समाजसेवी फिजियो मनीष कपूर ने बताया कि ‘इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के एडिटोरियल बोर्ड द्वारा किए गए कड़े डिजिटल वेरिफिकेशन के बाद 21 मई 2026 को इस रिकॉर्ड की आधिकारिक घोषणा की गई। योगिता की यह सफलता पूरी तरह ‘ऑर्गेनिक’ रही है, जिसमें किसी भी प्रकार के पेड या सशुल्क विज्ञापन का सहारा नहीं लिया गया है। दर्शकों के साथ उनका वास्तविक जुड़ाव, फिटनेस के प्रति प्रामाणिकता और लगातार बेहतरीन कंटेंट पोस्ट करने की उनकी प्रतिबद्धता के चलते ही उन्हें इस विश्व रिकॉर्ड से नवाजा गया है।
योगिता कपूर की इस ऐतिहासिक डिजिटल सफलता को यादगार बनाने के लिए 14 जून, 2026 को जयपुर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जयपुर में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित ‘रिकॉर्ड होल्डर इन्फ्लुएंसर्स मीट 2026’ के मंच पर योगिता कपूर को आधिकारिक रूप से इस विश्व रिकॉर्ड के सम्मान (अवॉर्ड) से सम्मानित किया जाएगा। इस गरिमामयी समारोह में डिजिटल दुनिया और सोशल मीडिया जगत के कई नामचीन दिग्गज व हस्तियां विशेष रूप से शामिल होंगी। इससे पूर्व भी वे अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं। योगिता कपूर की इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य व फिटनेस के क्षेत्र से जुड़े लोगों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, सदस्यों व प्रबुद्धजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube