रेलवे स्टेशन सीकर पर भारत स्काउट गाइड द्वारा जल सेवा जारी
By Goapl Gupta ·
23 May 2026 ·
53 views
रेलवे स्टेशन सीकर पर भारत स्काउट गाइड द्वारा जल सेवा जारी
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन पर आयोजित जल सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है ,सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने बताया कि जल सेवा शिविर का 44 वर्ष पहले रिटायर्ड स्टेशन मास्टर एवं रोवर लीडर स्वर्गीय डॉक्टर चिरंजीलाल लाटा ने शुरुआत की थी जो की लगातार जारी है स्काउट गाइडजल सेवा शिविर में प्रतिदिन तीन से 4000 रेल यात्रियों को ठंडा-ठंडा जल पिलाया जाता है । इस सेवा शिविर में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर, जलसेवा संचालक हरिओम लाटा, स्काउट मास्टर महेंद्र कुमार पारीक ,रोवर लीडर मोहनलाल सुखाड़िया,
मामराज शर्मा जिला कोषाध्यक्ष सीकर स्काउट गाइड , सुवालाल कुमावत सचिव थोई, सीनियर रोवर मेंट लखन बावरिया, गणेश
,हेमंत अलवारिया, कवि ओम अलवरिया,हिमांशु लाटा, गाइड गायत्री, खुशी मनिहार, सहित स्काउट गाइड सदस्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं इस भीषण तपती
नन्हे नन्हे स्काउट गाइड ,रोवर रेंजर द्वारा धूप व गर्मी में हजारों की तादात में रेल यात्रियों को शीतल जल सेवा के द्वारा एक माह तक राहत प्रदान की जाएगी।