ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बाल रंगमंच कार्यशाला से विद्यार्थियों में निखर रहा आत्मविश्वास और व्यक्तित्व*

By Goapl Gupta · 23 May 2026 · 28 views
*बाल रंगमंच कार्यशाला से विद्यार्थियों में निखर रहा आत्मविश्वास और व्यक्तित्व*
*चौमूं।*
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चौमूं में श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान, चौमूं (जयपुर) के सहयोग से आयोजित बाल रंगमंच कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए नई सीख और अनुभव का माध्यम बन रही है। ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर के अंतर्गत चल रही इस कार्यशाला में बच्चे अभिनय के साथ व्यवहारिक जीवन के महत्वपूर्ण गुण भी सीख रहे हैं।
कार्यशाला का संचालन संस्थान के अध्यक्ष एवं रंगमंच कलाकार, एम.ए. नाट्यकला गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मंच पर प्रभावी ढंग से बोलना, भावों की अभिव्यक्ति करना, संवाद प्रस्तुत करना, समूह में कार्य करना तथा रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना सिखाया जा रहा है।
सुनील सोगण ने बताया कि बाल रंगमंच बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है, झिझक दूर होती है तथा वे अपने विचार स्पष्ट रूप से व्यक्त करना सीखते हैं। कार्यशाला में नाट्य खेल, एकल अभिनय, कहानी प्रस्तुति, मूक अभिनय और मंच अनुशासन जैसी गतिविधियां भी करवाई जा रही हैं।
ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर प्रभारी कलावती चतुर्वेदी ने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती हैं। कार्यशाला में बच्चों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।
इस अवसर पर केदारमल कुमावत, सुरेश कुमार सैनी, मनफूली देवी एवं सुमन योगी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube