ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अक्षय पत्र रोड रोड डी मार्ट के आगे इंडियन बैंक के सामने होटल बेसमेंट सहित अवैध निर्माण भूमि पर बिना स्वीकृति और बिना नियमानुसार जीरो सेटबैक छोड़े अवैध निर्माण

By Goapl Gupta · 24 May 2026 · 25 views
अक्षय पत्र रोड रोड डी मार्ट के आगे इंडियन बैंक के सामने होटल बेसमेंट सहित अवैध निर्माण भूमि पर बिना स्वीकृति और बिना नियमानुसार जीरो सेटबैक छोड़े अवैध निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि निर्माणकर्ता द्वारा अवैध बेसमेंट का निर्माण भी कराया जा रहा है, जबकि क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य लगातार जारी है और नियमों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। आरोप यह भी है कि अधिकारियों की लापरवाही अथवा मिलीभगत के कारण कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे अवैध निर्माणकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं।
भवन निर्माण नियमों के अनुसार बिना स्वीकृत नक्शे निर्माण करना, निर्धारित सेटबैक नहीं छोड़ना तथा अवैध बेसमेंट बनाना गंभीर उल्लंघन माना जाता है। ऐसे मामलों में संबंधित प्राधिकरण को निर्माण कार्य रुकवाने, सीज करने एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने का अधिकार है।
संभावित उल्लंघन की धाराएं एवं नियम:
राजस्थान नगर सुधार अधिनियम, 1959 की धारा 32, 72 एवं 90-A
जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1982 के प्रावधानों का उल्लंघन
जेडीए भवन उपविधि एवं मास्टर डेवलपमेंट प्लान की अवहेलना
बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण कार्य
जीरो सेटबैक नियमों का उल्लंघन
अवैध बेसमेंट निर्माण
अग्निशमन एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी
सार्वजनिक मार्ग एवं आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा को खतरा
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल मौके का निरीक्षण कर निर्माण कार्य रुकवाए, अवैध निर्माण को सीज करे तथा संबंधित अधिकारियों और निर्माणकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube