मीठा शरबत पाकर खिल उठे यात्रियों के चेहरे
By Goapl Gupta ·
24 May 2026 ·
16 views
मीठा शरबत पाकर खिल उठे यात्रियों के चेहरे
आज दिनांक 24/5/2026 को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर मीठा शरबत पाकर यात्रियों के चेहरे खिल उठे।जल सेवा प्रभारी श्री दामोदर प्रसाद टेलर ने बताया कि आज शरबत कार्यक्रम श्याम कैटर्स नीमकाथाना के जीतू हलवाई के सौजन्य से आयोजित किया गया। यह शरबत कार्यक्रम 10बजे से 1बजे तक रेवाड़ी मदार, दिल्ली जैसलमेर तथा चंडीगढ़ बांद्रा में यात्रियों को पिलाया गया। यात्रियों ने स्काउट गाइड द्वारा संचालित इस शिविर की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और कहा कि दिल्ली से चलने के बाद नीमकाथाना में ही जल सेवा की इतनी सुन्दर व सराहनीय व्यवस्था है।इतनी तपती धूप में इस जल सेवा में संरक्षक लाल चंद सोनी,सहायक प्रभारी राधेश्याम शर्मा, गिरधारी लाल डांवर, पूर्व सचिव दिलीप तिवाड़ी, सचिव दिनेश शर्मा, कैलाश चन्द शर्मा, राजेश बायला,नवल टेलर, राकेश टेलर, भगवान सहाय सैनी सुवा लाल बजरंग सैन, विजय टेलर, ओमप्रकाश अग्रवाल हरिशंकर राव, रामकिशन राव , पत्रकार विनोद शर्मा, पत्रकार सुरेश यादव,पीयूष, दीपक, मनीष, चेतन शेखावत, सुनील, ज्योति पूजा, अमृता,सीमा,नचिता सहित43स्काउट गाइड रोवर रैंजर तथा 200स्काउट पदाधिकारी व समाज सेवी दिनांक 17/5/ 26 से 27जून तक चलने वाले इस जल सेवा शिविर में तन मन और धन से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। यात्रियों ने इतनी भयंकर गर्मी में इस जल सेवा को बहुत ही पुण्य का काम बताया।