महिला संगीत से गूंजा गणेश मंदिर, वाटर कूलर का हुआ शुभारंभ*
By Goapl Gupta ·
24 May 2026 ·
15 views
*महिला संगीत से गूंजा गणेश मंदिर, वाटर कूलर का हुआ शुभारंभ*
रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
नीमकाथाना - पाटन क्षेत्र के मुख्य गणेश मंदिर में हर्ष और उल्लास के साथ महिला संगीत हुआ। निकटवर्ती ग्राम भाण्डाला में स्थानीय गणेश मंदिर परिसर में महिला संगीत और भजनों से भक्तिमय हो उठा। मंदिर में महिलाओं ने जनसहयोग से लगवाए गए नए वाटर कूलर का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना और भजनों से हुई। महिलाओं ने "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों के साथ मंदिर को गुंजायमान कर दिया। महिलाओं ने भजनों के साथ नृत्य भी किया। इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में बुजुर्ग महिलाओं से फीता काटकर वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया।
महिलाओं ने बताया कि तपती धूप और भीषण गर्मी में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं व राहगीरों को शीतल जल की बड़ी समस्या थी। इसे देखते हुए सभी महिलाओं ने मिलकर चंदा एकत्र कर यह वाटर कूलर लगवाया है। अब मंदिर दर्शन को आने वाले भक्तों के साथ-साथ रास्ते से गुजरने वाले किसी भी व्यक्ति को यहां 24 घंटे ठंडा व शुद्ध पेयजल मिलेगा।
इस अवसर पर आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे। सभी ने इस पुण्य कार्य के लिए महिला मंडल की सराहना की।
*पुण्य का काम:* तपती गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म माना गया है।