पापड़ के हनुमान मंदिर में 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ का आनंदमय समापन
By Goapl Gupta ·
25 May 2026 ·
9 views
पापड़ के हनुमान मंदिर में 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ का आनंदमय समापन
दूर दराज से आए संतों ने दिया भक्तों को आशीर्वाद
हजारों भक्तों ने की पंगत प्रसादी
जयपुर। विद्याधर नगर सेक्टर 8 स्थित श्री पापड़ के हनुमान जी मंदिर में चल रहे 108 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ का आज स्वाहा की आहुतियां के साथ समापन हो गया।
पापड़ के हनुमान मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री राम सेवक दास जी महाराज के सानिध्य में हुआ 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ मैं बड़े-बड़े संत और पीठाधीश्वरों ने आकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। यज्ञ में 108 कुंडों पर लगभग 225 जोड़ों ने आहुतियां दी और यज्ञ आचार्य सतीश शास्त्री के नेतृत्व में लगभग डेढ़ सौ पंडितों ने यज्ञ का यजन करवाया। 17 मई से प्रारंभ हुए इस यज्ञ में आसपास के गांवो और कालोनीयों से भी बड़ी संख्या में लोग यज्ञ के दर्शन करने पहुंचे। यज्ञ के अंतिम दिन 25 मई को भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें देर रात तक हजारों की संख्या में आगंतुक भक्तों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। भंडारे से पूर्व बड़ी संख्या में आए संतों का महाराज श्री राम सेवक दास जी ने संत परंपरा के अनुसार प्रसादी ग्रहण कराई और भेंट दी।
यज्ञ समिति के पदाधिकारियों डॉ पवन कुमार गुप्ता राजेंद्र अग्रवाल ललित अग्रवाल रतन सिंह सुरेश कुमार कपिल देव कजोड़मल गुर्जर कमल गुप्ता एवं कार्यकर्ताओं ने अतिथि एवं संतों का स्वागत किया।