ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विकसित भारत @2047 के संकल्प में स्वास्थ्य एवं शिक्षा की भूमिका अहम – विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़

By Goapl Gupta · 26 May 2026 · 6 views
विकसित भारत @2047 के संकल्प में स्वास्थ्य एवं शिक्षा की भूमिका अहम – विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़

नई दिल्ली / पुष्पा सोनी

नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में “नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च एंड चेंज फाउंडेशन (NFPRC)” द्वारा सांसदों एवं देशभर के चुनिंदा विधायकों के लिए आयोजित ‘बिल्डिंग विकसित भारत @2047: एडवांसिंग हेल्थ एंड एजुकेशन रिफॉर्म्स’ विषयक कार्यशाला में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने विषय विशेषज्ञों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथियों के विचारों को सुना तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में आवश्यक सुधारों पर हुए गहन विमर्श में भाग लिया।

कार्यशाला में आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के प्रभावी उपायों पर चर्चा की गई। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत समावेशी, आधुनिक एवं सशक्त शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु एकीकृत दृष्टिकोण पर विस्तृत मंथन हुआ।

विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि “विकसित भारत @2047 का संकल्प तभी साकार होगा, जब देश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त होगा। स्वास्थ्य एवं शिक्षा केवल बुनियादी सुविधाएँ नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के सबसे मजबूत स्तंभ हैं।”

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन ला रही है, जिसका लाभ देश के प्रत्येक वर्ग तक पहुँच रहा है। इस प्रकार के विचार-विमर्श और नीति संवाद विकसित भारत के लक्ष्य को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube