राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर शरबत कार्यक्रम
By Goapl Gupta ·
27 May 2026 ·
30 views
आज दिनांक 27/5/2026 को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर शरबत कार्यक्रम आयोजित किया गया।जल सेवा प्रभारी श्री दामोदर प्रसाद टेलर ने बताया कि यह शरबत कार्यक्रम श्री ओमप्रकाश अग्रवाल पुराना बाजार की तरफ आयोजित किया गया। इन्होंने जल सेवा शिविर में दो स्टील बाल्टियां भी भेंट की तथा करीब 75वर्ष की उम्र में 17/5/2026 से लगातार जल सेवा भी करते आ रहे हैं।आज करीब 5ट्रेनों के यात्रियों को मीठा शरबत व ठंडा पानी पिलाया गया।इस अवसर पर सहायक प्रभारी श्री राधेश्याम शर्मा, दिलीप तिवाड़ी कैलाश चंद शर्मा लाल चंद सोनी, विक्रम सिंह,नवल टेलर राकेश टेलर, गिरधारी लाल डांवर,सुवा लाल बजरंग सैन, विजय टेलर, हरिशंकर राव, रामकिशन राव,सतपाल यादव,शिंभु सैनी,मनीष चेतन दुर्गेश ,पूजा, ज्योति अमृता,सीमा,नचिता सहित 60से अधिक स्काउट गाइड रोवर रैंजर तथा स्काउट पदाधिकारी व समाज सेवी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।