अरण्य भवन में सर्वसम्मति से 'राजस्थान वन अधीनस्थ तकनीशियन कर्मचारी संघ' का गठन, गोपाललाल शर्मा बने प्रदेशाध्यक्ष*
By Goapl Gupta ·
27 May 2026 ·
18 views
*अरण्य भवन में सर्वसम्मति से 'राजस्थान वन अधीनस्थ तकनीशियन कर्मचारी संघ' का गठन, गोपाललाल शर्मा बने प्रदेशाध्यक्ष*
जयपुर, 27 मई 2026: आज जयपुर स्थित अरण्य भवन में श्री गंगा सिंह जी (उदयपुर) की अध्यक्षता में वन विभाग के तकनीशियन कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में 8 अप्रैल 2026 को लिए गए निर्णय के अनुसार नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु विभिन्न जिलों से आए कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पुराने संगठनों के पदाधिकारीयो के सेवानिवृत होने के कारण सर्वसम्मति से विलोपित करते हुए एक नए संगठन 'राजस्थान वन अधीनस्थ तकनीशियन कर्मचारी संघ' का गठन किया और इसकी संबद्धता 'अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत)' से रखने का प्रस्ताव पास किया। बैठक में सर्वसम्मति से श्री गोपाललाल शर्मा को प्रदेशाध्यक्ष, श्री जगदीश प्रसाद झा को प्रदेश महामंत्री, श्री रामरूप गुर्जर (खटाणा) को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा श्री गंगा सिंह जी (उदयपुर) को संरक्षक मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारीयो को कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने माला साफा पहनाकर स्वागत किया।
मीटिंग में ओमप्रकाश चौधरी, हरिराम यादव, गंगाराम वर्मा, गणेश यादव, नानू लाल शर्मा, देवीलाल गुर्जर, कमला देवी, माया देवी, प्रेम देवी, अजयवीर सिंह, प्रकाश यादव, चेतन नूनीवाल सहित अन्य पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जगदीश झा
महामंत्री
राजस्थान वन अधीनस्थ तकनीशियन कर्मचारी संघ