ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम मंडोली में ग्रामीण जनों द्वारा प्रशासन के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन****

By Goapl Gupta · 27 May 2026 · 8 views
*नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम मंडोली में ग्रामीण जनों द्वारा प्रशासन के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन****
रिपोर्टर( शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज राजस्थान
नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम मंडोली में ग्रामीणजनों ने प्रशासन के विरोध स्वरूप नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीण जनों का कहना था कि नीम का थाना के मंडोली ग्राम पंचायत में खनन माफियाओं द्वारा गांव की संपूर्ण पहाड़ी को नष्ट किया जा रहा है और हमारा पूरा गांव पहाड़ी पर बसा है इसके विरोध में हम सभी ग्रामीण जनों ने आंदोलन किया है , इस आंदोलन में सरकार के खिलाफ संपूर्ण ग्रामीणों का फूटा गुस्सा। समस्त ग्रामीण जनों ने सरकार पर आरोप लगाया कि यह कैसी सरकार है एक तरफ तो कहती है," देश धर्म का नाता है। गाय हमारी माता है"और दूसरे तरफ गोचर भूमि में खनन पट्टे दिए जा रहे हैं गांव वाले बोले गांव की हत्या हो जाएगी, और यदि प्रशासन ने हमारी मांग नहीं मानी तो हम आत्महत्या को भी मजबूरहोंगे। क्योंकि यह सिवाय चक भूमि है और इसे गोचर भूमि कर दी इसका हम विरोध करते हैं, और हमारी गांव की गोचर भूमि में जो गांए विचरण करती थी,वह अब कहां जाएंगी। हम समस्त ग्रामवासी किसी भी सूरत में गोचर भूमि पर अतिक्रमण नहीं होने देंगे। चाहे हमें आंदोलन को और तेज करना पड़े।

More News

बुलेट बाईको के 142 मॉडिफाइड साइलेंसरों पर बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से चकनाचूर
राजस्थान में पाण्डुलिपि संरक्षण की अहम पहल* *फतेहपुर व रतनगढ़ में हस्तलिखित ग्रन्थों का डिजिटलकरण कार्य हुआ शुरू*
सीकर के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा आज एक दिवसीय दौरे पर सीकर आए*
अरण्य भवन में सर्वसम्मति से 'राजस्थान वन अधीनस्थ तकनीशियन कर्मचारी संघ' का गठन, गोपाललाल शर्मा बने प्रदेशाध्यक्ष*
अरणयभवन पर कर्मचारियों ने की जोरदार नारेबाजी, रैली निकालकर सरकार को चेताया*
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर शरबत कार्यक्रम
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube