ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सीएलजी सदस्यों की बैठक

By Goapl Gupta · 28 May 2026 · 31 views
सीएलजी सदस्यों की बैठक

संजय चौहान रूपवास भरतपुर

सीएलजी_बैठक : भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र में ईद उल अजहा के अवसर पर थाना परिसर में सीएलजी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में तय किया गया कि ईद उल अजहा का पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए साथ ही नगरपालिका क्षेत्र में किराएदार रखने से पहले पुलिस सत्यापन करवाना अनिवार्य करने पर जोर दिया गया।

बैठक में प्रतिनिधियों ने नगरपालिका में लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करवाने, कस्बे के विभिन्न स्थानों पर लगे कूड़े के ढेर हटवाने की मांग उठाई। वनखण्डेश्वर कॉलोनी और शुलभ शौचालयों में ताले लगे होने, शुलभ शौचालय में लगे तीन एसी गायब होने का मुद्दा भी सामने आया। मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube