ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

ब्लेंडर्स प्राइड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने पेश किया 'रिज़र्ल्ड एक्सपीरियंसेज़'

By Goapl Gupta · 29 May 2026 · 13 views
ब्लेंडर्स प्राइड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने पेश किया 'रिज़र्ल्ड एक्सपीरियंसेज़'

उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। ब्लेंडर्स प्राइड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने 'ब्लेंडर्स प्राइड रिज़र्ड एक्सपीरियंसेज नामक एक नए सांस्कृतिक मंच की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य फ्लेवर को केवल स्वाद तक सीमित न रखते हुए उसे सभी इंद्रियों से महसूस किए जाने वाले अनुभव में बदलना है। ऐसे समय में जब उपभोक्ता अधिक अर्थपूर्ण और प्रीमियम अनुभवों की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जो उनकी बदलती पसंद और जीवन शैली को दर्शाते हैं, 'ब्लेंडर्स प्राइड रिजर्ड एक्सपीरियंसेज़ इसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए फ्लेवर को एक नई अभिव्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करता है। शेफ कुणाल कपूर के साथ मिलकर तैयार किए गए इस विशेष अनुभव में एक निजी और एक्सक्लूसिव प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक लाइव गैस्ट्रो- परफॉर्मेंस था, जिसमें संगीत और फ्लेवर को रियल टाइम में एक साथ प्रस्तुत किया गया। इसमें टेक्सचर, खुशबू और संगीत की लय को जोड़कर एक अनोखा बहु-इंद्रिय अनुभव तैयार किया गया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि फ्लेवर को केवल स्वाद तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि उसे विभिन्न इमर्सिवस्पेस के जरिए अलग-अलग रूपों में प्रस्तुत किया गया। इस अनुभव पर बात करते हुए शेफ कुणाल कपूर ने कहा," अपने वास्तविक स्वरूप में फ्लेवर कई परतों और अनुभवों से बना होता है। 'रिज़र्व्हएक्सपीरियंसेज़ के जरिए हमने फ्लेवर को प्लेट से आगे ले जाकर अलग-अलग रूपों में प्रस्तुत किया है, ताकि लोग इसे अधिक गहराई और नए अंदाज में महसूस कर सकें।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube