ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नीमकाथाना में आज सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला हटाने के लिए विरोध में काला दिवस मनाया***

By Goapl Gupta · 28 Dec 2025 · 51 views
*नीमकाथाना में आज सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला हटाने के लिए विरोध में काला दिवस मनाया****

नीमकाथाना में आज दिनांक 28 12 25 को जिला हटाने का 1 वर्ष पूर्ण होने पर आज काला दिवस मनाया गया।
और नीमकाथाना का संपूर्ण बाजार बंद नजर आया।
राज्य सरकार द्वारा जिला मुख्यालय पिछले वर्ष आज के दिन हटाया गया था। और सीकर संभाग भी।
उसके विरोध स्वरूप नीमकाथाना के खेतड़ी मोड़ पर नीमकाथाना के विधायक सुरेश मोदी, राजेश भाई, व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं ओम सिंह तंवर तथा नीम का थाना कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रोफेसर जी एल घसिया इत्यादि और अन्य जनप्रतिनिधि, मण्डल पदाधिकारी तथा विभिन्न गांवों से आए हुए सरपंच और कई सैकड़ो की संख्या में जनसमूह उपस्थित था।
प्रशासन की ओर से आर ए सी और पुलिस बल का जाप्ता भी मौजूद रहा।
उपस्थित जन समूह द्वारा राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी करके गहरा रोष व्यक्त किया।
सुबह 11:00 धरना आरंभ हो गया था और लगभग 1:30 बजे तक रहा । उसके बाद नीमकाथाना के एसडीएम और तहसीलदार जब आए,तो उन्हें नीमकाथाना के बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा ज्ञापन दिया गया। जिससे कि जयपुर में बैठी राज्य सरकार के प्रति अपनी संवेदना और उनके कानों तक अपनी आवाज बुलंद कर अपना रोष व्यक्त किया ।
रिपोर्टर :: वॉइस ऑफ़ मीडिया:: राजस्थान नीमकाथाना सीकर, शिंभू सिंह शेखावत

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube