जोधपुर के बाबोसा मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर में पोष बड़ा उत्सव धूमधाम से मनाया
By Goapl Gupta ·
28 Dec 2025 ·
17 views
*जोधपुर के बाबोसा मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर में पोष बड़ा उत्सव धूमधाम से मनाया******
जोधपुर ब्राह्मण सेवा परिषद गो और समाज सेवा प्रकोष्ठ व बाबोसा मंदिर ट्रस्ट की ओर से एडवोकेट संजीव व्यास ने बताया कि मलमास के शनिवार दिनांक 27. 12 .25 को शाम 6:00 बजे चौपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर स्थित श्रीराम पार्क में बाबोसा मंदिर जोधपुर में आर सी जैन के नेतृत्व में 121 दीप प्रज्वलित कर और पुष्पों से दीप पुष्प मालिका, श्री राम नाम माला, बाबोसा चालीसा , हनुमान चालीसा पाठ व भजन आरती का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से दीपों और पुष्प से जय वीर हनुमान की झांकी बनाई गई ।
और भक्तों को मिठाई व नरगिस कोफ्ता का प्रसाद खिलाकर और पोष बड़ा उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में सुनील ओझा ,अंकित पुरोहित भरत सिंह चौहान ,कृष्णा पंवार ,सुनील परमार ,अविनाश मुथा ,आशीष पुरोहित श्रीमती मैना व्यास, विनोद जोशी, गिरधारी लाल सोनी, राजेश, कुलदीप सारस्वत, उषा गर्ग ,ममता चौधरी ,नरेश सारस्वत ,श्रीमती सुनीता व्यास ,राघव व्यास, दीक्षा व्यास और भक्त मंडली आदि ने सहयोग किया।
रिपोर्टर :: वॉइस ऑफ़ मीडिया :: राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत