ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भरतपुर में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश का कांग्रेस कार्यालय से शहीद स्मारक तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया

By Goapl Gupta · 28 Dec 2025 · 36 views
*भरतपुर में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश का कांग्रेस कार्यालय से शहीद स्मारक तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया******
भरतपुर में बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शहीद स्मारक तक राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष, सारिका सिंह के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी महासचिव, रिक्की सिंह हंतरा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं रह रही है ।आए दिन रेप, महिलाओं पर अत्याचार, अन्याय बढ़ते जा रहे हैं।
इस अन्याय और अत्याचार को अब महिलाएं बर्दाश्त नहीं करेंगी।
उन्नाव घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है,यह घटना सरकार की कानून व्यवस्था की विफलता को दर्शाती है।
रिंकी हंतरा ने कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है ।और दोषियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है।जिससे घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है।बीजेपी सरकार अंकुश लगाने पर नाकाम नजर आ रही है ।
उन्नाव में हुए गैंगरेप में न्याय नहीं मिलेगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सरकार से अपील करते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
रिपोर्टर :: वॉइस ऑफ़ मीडिया :: राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube