ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

वैलनेस कंसलटेंट योगिता कपूर ‘श्रीगंगानगर सेवा रत्न सम्मान’ से विभूषित - स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर किया सम्मान

By Goapl Gupta · 07 Jun 2026 · 66 views
वैलनेस कंसलटेंट योगिता कपूर ‘श्रीगंगानगर सेवा रत्न सम्मान’ से विभूषित
- स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर किया सम्मान
श्रीगंगानगर, 7 जून 2026: वैलनेस प्रैक्टिशनर तथा फिटनेस इन्फ्लुएंसर योगिता कपूर को हेल्प इंडिया फाउंडेशन राजस्थान द्वारा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा नागरिक स्वास्थ्य के प्रति समर्पित उल्लेखनीय सेवाओं के लिए ‘श्रीगंगानगर सेवा रत्न सम्मान’ से नवाजा गया है। समाजसेवी फिजियो मनीष कपूर ने बताया कि नई धानमण्डी स्थित दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा योगिता कपूर को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। हेल्प इंडिया फाउंडेशन राजस्थान के संस्थापक व अध्यक्ष विनोद राजपूत, उपाध्यक्ष डॉ. हरीश कटारिया, सचिव राजकुमार सुनेजा, सह-सचिव संजीव नागपाल, कोषाध्यक्ष बलविन्द्र गोदारा, मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंह, संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य हेमंत कालिया, हिमांशु चराया, कमल कुमार नारंग, मेहर सिंह, धर्मवीर झोरड़ तथा भूषण बजाज द्वारा जारी सम्मान-पत्र में कहा गया है कि यह सम्मान योगिता कपूर के अद्वितीय समर्पण, अटूट सेवा भावना, मानवता के प्रति निष्ठा और समाजहित में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का प्रतीक है। संस्था ने उनके कुशल नेतृत्व में समाज सेवा की इस अलख के निरंतर जलते रहने की मंगलकामना की है।
फिजियो मनीष कपूर ने बताया कि वैलनेस प्रैक्टिशनर तथा फिटनेस इन्फ्लुएंसर योगिता कपूर पिछले 12 से अधिक वर्षों से महिलाओं के स्वास्थ्य, वजन व फैट मैनेजमेंट तथा गंभीर हार्मोनल समस्याओं जैसे— थायराइड, पीसीओडी, पीसीओएस, शुगर तथा हाई बीपी के निवारण हेतु समर्पित भाव से सक्रियतापूर्वक कार्य कर रही हैं। वे अपने पति व पेशेवर लाइफ पार्टनर फिजियो मनीष कपूर के साथ मिलकर श्रीगंगानगर में ‘हेल्थ क्लब तथा डायबिटिक न्यूरोपैथी पेन व फिजियो क्लीनिक’ का सफलतापूर्वक संचालन कर रही हैं, जिससे अब तक 1,400 से अधिक महिलाएं एवं नागरिक प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होकर स्वस्थ जीवन शैली अपना चुके हैं। इसके साथ ही, एक कुशल फिटनेस इन्फ्लुएंसर के रूप में योगिता कपूर की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल (हेल्थक्लब डॉट एसजीएनआर) पर 25 हजार से अधिक सक्रिय फॉलोअर्स हैं, जिसके माध्यम से वे प्रतिदिन आमजन को अनुशासित जीवनशैली तथा योग के प्रति जागरूक कर रही हैं। डिजिटल माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति चेतना जगाने के कारण उन्हें पूर्व में ‘इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर’ खिताब सहित अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इस उपलब्धि पर उनके परिजनों तथा शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नये आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube