ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय, लक्ष्मणगढ़ की एनसीसी इकाई को विशिष्ट उपलब्धि

By Goapl Gupta · 28 Dec 2025 · 32 views
श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय, लक्ष्मणगढ़ की एनसीसी इकाई को विशिष्ट उपलब्धि

स्थानीय श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय, लक्ष्मणगढ़ की राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) इकाई के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि महाविद्यालय में संचालित 3 राज बटालियन एनसीसी इकाई के कैडेट अंडर ऑफिसर भागीरथ सिंह का 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Camp – RDC) हेतु चयन हुआ है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन. एस. नाथावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके अतिरिक्त एनसीसी इकाई की सार्जेंट नेहा कुमावत का भी आर्मी डे परेड के लिए चयन किया गया है, जो महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
प्राचार्य ने आगे बताया कि 78वां आर्मी डे समारोह पहली बार 15 जनवरी 2026 को जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित समारोह में महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स का चयन होना उनके उत्कृष्ट अनुशासन, सतत अभ्यास, कड़ी मेहनत एवं उच्च प्रशिक्षण स्तर को प्रदर्शित करता है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन. एस. नाथावत, प्रशासनिक अधिकारी श्री प्रमेंद्र सिंह शेखावत, सचिव श्री आशकरण शर्मा, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. नरेश कुमार वर्मा एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने चयनित कैडेट्स को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More News

युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube