ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

डूंगरपुर बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ तीन जिलों में 98 जवान पदोन्नति परीक्षा पास कर बन गए हैड कांस्टेबल

By Goapl Gupta · 28 Dec 2025 · 30 views
डूंगरपुर बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ तीन जिलों में 98 जवान पदोन्नति परीक्षा पास कर बन गए हैड कांस्टेबल

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। पुलिस विभाग में कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल पदोन्नति की आउडडोर परीक्षा रविवार को बांसवाड़ा रिजर्व पुलिस लाइन में हुई। देर शाम को परिणामों में कुल 98 जवानों पास घोषित किए गए।
पदोन्नति परीक्षा के लिए गठित बोर्ड के चेयरमैन पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव थे। बांसवाड़ा एसपी सुधीर जोशी, डूंगरपुर एसपी मनीषकुमार और प्रतापगढ़ एसपी बी आदित्य की मौजूदगी में परीक्षा के विभिन्न दौर हुए। आखिर में इंटरव्यू हुए और एग्रिकेटेड अंकों के आधार पर जिलावार परिणाम तैयार किए गए।
नतीजों में अंजा और सामान्य वर्ग के मिलाकर बांसवाड़ा जिले में 36 और डूंगरपुर व प्रतापगढ़ दोनों जिलों में दोनों श्रेणियों में 31-31 जवानों को उत्तीर्ण घोषित किया। तीनों जिलों से 98 कांस्टेबल को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube