ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

हिंगलाज माता मंदिर में दर्शन करने गया 5 वर्षीय बालक लापता होने का मामला*

By Goapl Gupta · 16 Jun 2026 · 27 views
*हिंगलाज माता मंदिर में दर्शन करने गया 5 वर्षीय बालक लापता होने का मामला*
रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
लापता हुए भावेश का नहीं चला पता। कल से वन विभाग के कर्मचारी पुलिस राजस्व विभाग की टीम और ग्रामीण ढूंढने में लगे हुए हैं बच्चे को। ड्रोन कैमरे को भी बच्चों को ढूंढने में ली गई मदद। लेकिन बच्चे का कल से नहीं चल सका पता। आज डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची है मौके पर। भावेश अपने परिजनों के साथ हिंगलाज माता मंदिर में दर्शन करने के लिए गया था तभी वहां से अचानक हो गया था अचानक गायब।
सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र के निमोद स्थित पहाड़ी पर बने हिंगलाज माता मंदिर में दर्शन करने गया 5 वर्षीय बालक भावेश का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया। घटना के बाद से परिजन परेशान हैं और बच्चे की तलाश लगातार जारी है।
सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा, तहसीलदार देवीलाल चौधरी, रेंजर जोगिंदर सिंह सहित पुलिस, वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण लगातार बच्चे की खोजबीन में जुटे हुए हैं। डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। इसके अलावा ड्रोन कैमरे की मदद से पूरे क्षेत्र में तलाश की गई, लेकिन अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है।शुरुआत में आशंका जताई जा रही थी कि किसी जंगली जानवर द्वारा बच्चे को नुकसान पहुंचाया गया हो सकता है, लेकिन जंगल क्षेत्र में व्यापक सर्च अभियान चलाने के बावजूद ऐसा कोई संकेत नहीं मिला। इसके बाद पुलिस अन्य संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, भावेश अपने परिजनों के साथ हिंगलाज माता मंदिर में दर्शन करने आया था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। बच्चे की तलाश में कल से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।भावेश के पिता हरेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग बच्चे के साथ माता के मंदिर में दर्शन करने गए थे। इसी दौरान भावेश पानी पीने के लिए गया और अचानक गायब हो गया। उन्होंने प्रशासन से बच्चे को सकुशल तलाशने की मांग करते हुए कहा कि घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि भावेश पांच दिन पहले ही अपने ननिहाल आया था।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा ने बताया कि सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि निमोद स्थित पहाड़ी क्षेत्र के माता मंदिर में परिवार के साथ दर्शन करने आया एक 5 वर्ष का बालक लापता हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube