ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

करजो धाम में 18 जून को लगेगा श्री मोटा बाबा महाराज का विशाल मेला व भण्डारा, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद*

By Goapl Gupta · 16 Jun 2026 · 80 views
*करजो धाम में 18 जून को लगेगा श्री मोटा बाबा महाराज का विशाल मेला व भण्डारा, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद*
रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत)जनतंत्र की आवाज राजस्थान
*करजो, पाटन, सीकर* लोक आस्था और श्रद्धा के प्रतीक श्री मोटा बाबा महाराज का वार्षिक विशाल मेला व भण्डारा इस बार गुरुवार दिनांक 18 जून 2026 को ग्राम करजो, पाटन में धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त ग्रामवासियों द्वारा मेले का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार मेले में दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने पहुंचेंगे। समस्त ग्रामवासी करजो ने सभी धर्मप्रेमी नागरिक बन्धुओं से सादर आग्रह किया है कि वे परिवार सहित पधारकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

*कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा*
*दिनांक*: गुरुवार 18 जून 2026, ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी
*स्थान*: श्री मोटा बाबा महाराज धाम, ग्राम करजो, पाटन, सीकर, राजस्थान
*हवन*: प्रात: 07.15 बजे से शुरू होगा
*भण्डारा व मेला*: प्रात: 10.15 बजे से दिनभर चलेगा
*जागरण*: रात्रि 09.15 बजे से भव्य जागरण का आयोजन होगा। इसमें हरियाणा कम्पीटिशन पार्टी की प्रस्तुति से भक्त झूम उठेंगे।

*विशिष्ट अतिथि और कलाकार*
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में साध्वी पुष्पा शास्त्री जी मौजूद रहेंगी। जागरण में प्रसिद्ध गायक कलाकार संजय पटेल, राजू गोला, कंचन यादव, माही चौधरी और बृजेश सोरखना अपनी भक्ति रचनाओं से बाबा का गुणगान करेंगे।

ग्रामवासियों का कहना है कि बाबा मोटा जी महाराज के दरबार में आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। मेले के दौरान सुरक्षा और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है।

*निवेदक*: समस्त ग्रामवासी करजो
*संपर्क*: 8000648748, 9799932189, 8290781668

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube