कार्यकारिणी की समीक्षा मीटिंग, संगठन को मजबूत करने व कैडर कैम्प का आयोजन किया गया।
By Goapl Gupta ·
17 Jun 2026 ·
23 views
*दिनांक 16 जून 2026 को बहुजन समाज पार्टी विधानसभा नीमकाथाना के जोन 4 पाटन के निकटवर्ती गांव इमलोहा श्यामपुर में डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क*
रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
पंचायती राज चुनावो को लेकर सेक्टर कार्यकारिणी की समीक्षा मीटिंग, संगठन को मजबूत करने व कैडर कैम्प का आयोजन किया गया।
सुरेन्द्र सैनी जिलाध्यक्ष सीकर ने बताया कि आगामी पंचायतीराज चुनावों में पाटन में बसपा पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ाने का काम करेगी। पाटन में कॉग्रेस बीजेपी पार्टी पूंजीपतियों की पार्टी बनकर काम कर रही हैं । जिस वजह से आये दिन पाटन में जमीन हड़पने, गरीबों को धमकाने व गोली काण्ड जैसे मामले आये दिन की घटनाएं हो गई है।
विधानसभा महासचिव सतपाल भारती ने बताया बहुजन समाज पार्टी पाटन पंचायत समिति व जिला परिषद की सभी सीटों पर चुनाव लड़ाने के लिये बूथ व सेक्टर पर काम किया जा रहा हैं।
आज के कैडर कैम्प व संगठन मजबूत करने की सभा में दीन दयाल वर्मा, दिनेश वर्मा, सोमनाथ नायक, मदन वर्मा सरपंच, लाल चंद वर्मा, प्रमोद, दिनेश वर्मा, अरुण नायक, मितलेश कुमार, राजकुमार वर्मा, लोकेश वर्मा, महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, महेश सैनी,प्रदीप नायक, ओमप्रकाश वर्मा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।