ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नववर्ष कार्यक्रम के दौरान शांति, सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उदयपुर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

By Goapl Gupta · 29 Dec 2025 · 15 views
नववर्ष कार्यक्रम के दौरान शांति, सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उदयपुर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसम्बर को जिले में बड़ी संख्या में लोगो द्वारा होटल, रेस्टोरेन्ट, क्लब एवं फार्म हाउस आदि स्थानों पर जश्न मनाकर नववर्ष का आगमन किया जाता है। नववर्ष-2026 के अवसर पर जिले में शांति, सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशन में पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता के साथ तैनात कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेगे। उदयपुर पुलिस द्वारा नववर्ष कार्यक्रम के मद्देनजर होटल, रेस्टोरेन्ट, क्लब एवं फार्म हाउस आदि स्थानों के लिए निम्न एडवाइजरी जारी की गई:- होटल, रेस्टोरेन्ट, क्लब एवं फार्म हाउस पर नववर्ष के आयोजन स्थल पर कितने व्यक्तियो की बैठने की क्षमता है एवं कार्यक्रम में आमन्त्रित व्यक्तियो की संख्या बैठने की क्षमता से अधिक नहीं हो इस हेतु आयोजक यह सुनिश्चित करेंगे की होटल, रेस्टोरेन्ट, क्लब एवं फार्म हाउस में केवल बैठने की क्षमता तक ही आमन्त्रित व्यक्तियों को प्रवेश देवे। क्षमता से अधिक व्यक्तियों को आमन्त्रित करने पर सम्बन्धित आयोजक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। इसके साथ ही आयोजन स्थल पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को उसकी आईडी देखकर प्रवेश देना सुनिश्चित करे और आईडी की छाया प्रति अनिवार्य रूप से आयोजक द्वारा लिया जावे। कार्यक्रम में आयोजन स्थल पर आने वाले व्यक्तियों के वाहनों हेतु पार्किंग स्थल की पृथक से व्यवस्था आयोजक द्वारा की जायेगी ताकि सड़को पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उक्त पार्किंग स्थल पर आयोजको द्वारा ही वाहनो की सुरक्षा हेतु सुरक्षा गार्ड नियोजित किये जायेगे। होटल, रेस्टोरेन्ट, क्लब एवं फार्म हाउस पर नववर्ष के आयोजन के दौरान शराब इत्यादि की बिकी के संबंध में सम्बन्धित विभाग की अनुज्ञा पत्र के बिना शराब इत्यादि की बिकी करने पर संबंधित आयोजक के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
आयोजक स्थल पर हुक्का, अवैध मादक पदार्थों के उपयोग एवं परिवहन पर संबंधित के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जावेगी।
आयोजन स्थलों पर आयोजको द्वारा अग्नि सुरक्षा हेतु अग्निशमन यंत्र (क्लास ए. बी. सी) स्पष्ट निकास संकेत, आपातकालीन रोशनी, और बैंक इन के समय मेहमानों की निकासी मार्ग आदि की व्यवस्था अनिवार्य रूप से किया जाना सुनिश्चित करे। आयोजक आपातकालीन अग्नि सुरक्षा सम्बन्धित समस्त व्यवस्था सुचारू है यह भी सुनिश्चित करेंगे। आयोजक कार्यकम स्थल पर बिजली एवं बिजली के उपकरणों की स्थिति तथा शॉर्ट सर्किट इत्यादि की संभावना के दृष्टिगत बिजली उपकरणो की जाँच कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करेगे। किसी भी प्रकार की आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए सक्षम वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध रखेगे।
आयोजन स्थलों पर आयोजक वॉलियन्टर मनोनित किया जाना सुनिश्चित करेगे। इस अवसर में सम्मिलित होने वाले व्यक्ति किसी भी प्रकार के निषेध हथियार साथ नहीं रखेंगे, निषेध हथियार पाये जाने पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी।अतः होटल, रेस्टोरेन्ट, क्लब एवं फार्म हाउस पर नववर्ष के दौरान आयोजित कार्यक्रम के आयोजकों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त एइवाइजरी को मद्देनजर रखते हुए आप अपने आयोजन स्थल पर पुख्ता इंतजाम करे और जिले में शांति, सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उदयपुर पुलिस का सहयोग करे। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल द्वारा उक्त एडवाइजरी को सख्ती से पालना करवाने हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और पालना नही करने वालो के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने निर्देश दिये।
इसके अलावा उदयपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि नववर्ष कार्यक्रम के दौरान शराब पीकर व तेज गति से वाहन न चलाये। शराब पीकर व तेज गति से वाहन चलाने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। सड़को पर पुलिस द्वारा चेकिंग की जायेगी। इस दौरान जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वालो को गिरफ्तार कर शांतिभंग में कार्यवाही की जायेगी। बाजार, मॉल, पार्क, होटल और रेस्टोरेंट जैसे भीड़भाड़ वाले इलाको में सतर्क रहे तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देवे और नववर्ष को शांति, संयम, सौहार्द एवं कानून के दायरे में रहकर मनाये व पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करे। आपकी सहयोगिता से ही नववर्ष का स्वागत सुरक्षित और सफल होगा।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube