ग्रीष्मकालीन शिविर में निशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे प्रशिक्षकों का किया सम्मान।
By Goapl Gupta ·
18 Jun 2026 ·
85 views
ग्रीष्मकालीन शिविर में निशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे प्रशिक्षकों का किया सम्मान।
भारत स्काउट गाइड की जिला सीकर इकाई श्रेष्ठ कार्य कर रही है -किरण सैनी
प्रतियोगिता में विजेताओं एवं श्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थियों का सम्मान
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन कौशल विकास अभिरुचि , हस्तकला, लघु उद्योग शिविर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पीएम श्री राधा कृष्ण मारू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के अंतर्गत कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य जिला आयुक्त राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड सीकर किरण सैनी ने भारत स्काउट गाइड आंदोलन को बालकों में स्वावलंबन एवं चरित्र निर्माण उत्पन्न करने वाला संगठन बताया एवं सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा के कार्य एव कुशल नेतृत्व की सराहना की। मुख्य अतिथि जिला कमिश्नर स्काउट एवं जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार जैमन ने भारत स्काउट गाइड आंदोलन को सेवाभावी संगठन बताया और कहां की राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के सदस्य हर समय हर जगह चाहे आपदा प्रबंधन का कार्य हो और चाहे मेलों,चाहे पक्षियों के लिए परिंण्डे लगाने की सेवा हो हर समय सेवा के लिए तत्पर रहते हैं । भारत स्काउट गाइड के सदस्यों की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है । अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला अध्यक्ष
जिला परिषद स्काउट गाइड बाबूलाल गुर्जर , उपाध्यक्ष जिला परिषद स्काउट गाइड श्रवण कुमार , कोषाध्यक्ष मामराज शर्मा ने बच्चों के द्वारा की गई क्रियात्मक एवं रचनात्मक कार्यों की सराहना की । गार्ड ऑफ ऑनर के साथ कार्यक्रम में स्वागत किया गया। अतिथियों के द्वारा बच्चों के द्वारा निर्मित सामान की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया एवं अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी को देखकर के सभी अतिथि अभिभूत हो गए। प्रदर्शनी अवलोकन के पश्चात कार्यक्रम में स्काउट प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ स्काउट मास्टर महेंद्र कुमार पारीक के द्वारा सरस्वती वंदना की गई जिसमें अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। अतिथियों का स्कार्फ , प्रतीक चिन्ह के द्वारा स्वागत किया गया। शाब्दिक स्वागत दिनेश पुरोहित प्रधानाचार्य के द्वारा किया गया। शिविर का प्रतिवेदन शिविर संचालक एवं सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने प्रस्तुत किया। नृत्य क्लास की बालिकाओं के द्वारा नृत्य प्रशिक्षिका गायत्री एवं प्राची के नेतृत्व में राजस्थानी, हरियाणवी ,विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, ताइक्वांडो के बच्चों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया योगासन की युविका के द्वारा योग का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर सभी निशुल्क सेवाएं प्रदान करने वाले प्रशिक्षकों का सम्मान अतिथियों के द्वारा किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं का सम्मान एवं प्रत्येक कक्षा से श्रेष्ठ बालक बालिका का सम्मान भी किया गया। पारितोषिक भामाशाह पीयूष पारीक के सौजन्य से प्रदान किए। आभार सी ओ गाईड आचू मीना के द्वारा प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र कुमार पारीक के द्वारा किया गया। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन जल सेवा संचालक हरिओम लाटा ,स्थानीय संघ फतेहपुर से ईश्वर नेहरा,अर्जुन लाल शर्मा ,स्थानीय संघ शिव सिंहपुरा सचिव महेश भीचर, पूर्व सचिव किशन लाल सियाग, पूर्व सचिव महेश जाखड़, स्काउट मास्टर बजरंग लाल एवं यूथ कमेटी के अध्यक्ष सचिन शर्मा, सचिव रामप्रसाद भास्कर , उपाध्यक्ष कल्पना मीणा, कोषाध्यक्ष पीतांबर लौरा एवं सदस्यों सहित स्काउट गाइड आंदोलन के सदस्य , बालक बालिकाओं के अभिभावक उपस्थित रहे।