ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बाबा मोटा मेले में उमड़े हजारों श्रद्धालु, रात को होगा विशाल जागरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम*

By Goapl Gupta · 18 Jun 2026 · 25 views
*बाबा मोटा मेले में उमड़े हजारों श्रद्धालु, रात को होगा विशाल जागरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम*
रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
पाटन। क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा मोटा मेले में गुरुवार को हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में ग्रामीणों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो सुबह से लगातार जारी है। श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर सेवा कार्यों की सराहना की।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। मेले में धार्मिक आस्था के साथ सेवा और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला।
रात्रि में विशाल जागरण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन संध्या के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजकों के अनुसार देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर रहेंगे।
इस अवसर पर रामप्रताप यादव, विशंभर यादव, कुंवर सिंह मुकदम, रामरतन यादव, कैलाश हवलदार, धर्मपाल यादव (डीपी), सुन्डा राम यादव, नरेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, बबलू यादव, विक्रम यादव, धौलाराम यादव, प्रदीप आर्य, सतीश यादव, मनोज जांगिड़, प्रदीप यादव, कृष्ण यादव, अमर सिंह यादव, पवन शर्मा सहित अनेक ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube