ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नूरानी जामा मस्जिद मया बाज़ार के पेश इमाम हजरत मौलाना मोहम्मद मुस्तकीम क़ादरी का इंतकाल*👈

By Goapl Gupta · 19 Jun 2026 · 90 views
*नूरानी जामा मस्जिद मया बाज़ार के पेश इमाम हजरत मौलाना मोहम्मद मुस्तकीम क़ादरी का इंतकाल*👈✍️

*मया बाज़ार संवाददाता की खास रिपोर्ट*👈✍️

*मया - बाज़ार (अयोध्या):-*

नूरानी जामा मस्जिद मया बाज़ार के पेश इमाम हजरत मौलाना मोहम्मद मुस्तकीम क़ादरी साहब का गुरुवार की रात में अचानक इंतकाल को गया इंतकाल की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र भर में सन्नाटा छा गया, और शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों का सुबह से देर रात तक तांता लगा रहा। हज़रत मूल रूप से अम्बेडकर नगर जिले के विकास खण्ड टाण्डा के अन्तर्गत ग्राम सभा महेशपुर के निवासी थे। हज़रत लगभग 25 वर्षों तक नूरानी जामा मस्जिद मया बाज़ार में इमामत करते हुए बच्चों को दीनी तालीम दी तथा मया बाज़ार की नूरानी जामा मस्जिद और ईदगाह की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। व्यापारी नेता ध्रुव गुप्ता ने बताया कि नूरानी जामा मस्जिद मया बाज़ार के प्रख्यात मुस्लिम धर्मगुरु हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक थे, इस अपूरणीय क्षति की भरपाई कभी भी नहीं हो सकती , इतना जल्दी मया बाज़ार के प्रख्यात मुस्लिम धर्मगुरु का जाना पूरे मया बाज़ार के लोगों का दिल झकझोर उठा हैं। हजरत की नमाजे जनाजा और मिट्टी शुक्रवार को बाद नमाज़-ए-जुमाअ महेशपुर के कब्रिस्तान में अदा की गई, तथा उन्हें महेशपुर के कब्रिस्तान में दफनाया भी गया। हज़रत के नमाजे जनाजा और मिट्टी में मुख्य रूप से जिगिनियाँ सरजमीं आस्ताने के खादिम एवं युवा समाजसेवी मास्टर मुबारक अली इदरीशी,मोहम्मद कैफ इदरीशी, मास्टर राहत अली सलमानी सहित हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने अल्लाह रब्बुल इज्जत से करवट - करवट जन्नत नसीब अता फरमाने के लिए दुआएं मांगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube