ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भारत स्काउट गाइड द्वारा योगासन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया युविका रही सर्वश्रेष्ठ

By Goapl Gupta · 19 Jun 2026 · 45 views
भारत स्काउट गाइड द्वारा योगासन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

युविका रही सर्वश्रेष्ठ

राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वाधान में योग दिवस के तहत पीएम श्री राधा कृष्ण मारू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर रोड सीकर पर लगातार 1 माह से योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसके विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाया गया। योगासन प्रतियोगिता में कई स्काउट गाइड में अन्य बालक बालिकाओं ने योगासन किए जिसमें युविका पुत्री राजेंद्र कुमार ने शानदार नृत्य के साथ योगासनों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया । सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए श्रीमती किरण सैनी बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर,आचू मीणा सी ओ गाइड सीकर ने
मामराज शर्मा जिला कोषाध्यक्ष, ने प्रतिक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ करिश्मा पारीक,योग प्रशिक्षक आलोक कौशिक , चुन्नीलाल कुमावत
जिला प्रशासन एवं आर्युवेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान 21 जून को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में अपने परिजनों एवं मित्रों के साथ आने की अपील की एवं घर-घर योग का संदेश पहुंचाने का आग्रह किया। इसके साथ ही 21 जून योग दिवस के योग जागरूकता के पंपलेट का उद्घाटन भी किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube