माँ-बाडी अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिवस योगा प्रशिक्षण का आयोजन
By Goapl Gupta ·
19 Jun 2026 ·
208 views
माँ-बाडी अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिवस योगा प्रशिक्षण का आयोजन
उदयपुर। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा स्वीकृत कार्यालय स्वच्छ परियोजना उदयपुर अन्तर्गत संचालित पंचायत समिति कुराबड एवं गिर्वा के 40 अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन बडी स्थित स्वच्छ प्रशिक्षण भवन पर 18 से 20 जून तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन सभी सम्भागियो को वृति भण्डारी योग प्रशिक्षक के द्वारा माँ-बाडी बालको हेतु सूक्ष्म योगा अभ्यास एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण अध्यापको को दिया गया। स्वच्छ परियोजना अधिकारी विनोद सारडा ने सभी सम्भागियो को प्रशिक्षण पश्चात् आगामी 21 जून योगा दिवस से समस्त केन्द्रों पर नियमित योग प्राणायाम का अभ्यास कराने पर जोर दिया। साथ ही इन अध्यापको को योजना प्रावधान अनुसार तीन दिवसीय प्रशिक्षण में कक्षा 1 से 4 तक अध्यापन कार्य हेतु शिक्षा विभाग के प्रशिक्षित संदर्भवक्ताओं द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाता रहा है। जिसमे प्रथम दिवस पर सत्यवीर सिंह द्वारा हिन्दी एवं गणित विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर इन्दर लाल भोई, दीपक रावत, पुनम सिंह कार्यालय अधिकारी मौजूद रहे।