शुक्रवार को दर्दनाक हादसा: ट्रक का टायर बदलते समय फटा, युवक लेखराज चौधरी की मौके पर मौत
By Goapl Gupta ·
20 Jun 2026 ·
43 views
शुक्रवार को दर्दनाक हादसा: ट्रक का टायर बदलते समय फटा, युवक लेखराज चौधरी की मौके पर मौत
आसलपुर ।संवाददाता गौरव पारीक
जोबनेर/आसलपुर। शुक्रवार को आसलपुर सीमेंट फैक्ट्री के आगे स्थित चौधरी होटल के सामने एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक का टायर बदला जा रहा था। इसी दौरान अचानक टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया।
टायर फटने से पास में मौजूद लेखराज चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर जोबनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।