आसलपुर अस्पताल में ओपीडी व्यवस्था की पत्रकार द्वारा जांच, रोजाना 120 मरीजों के उपचार का दावा*
By Goapl Gupta ·
20 Jun 2026 ·
27 views
*आसलपुर अस्पताल में ओपीडी व्यवस्था की पत्रकार द्वारा जांच, रोजाना 120 मरीजों के उपचार का दावा*
*आसलपुर ।संवाददाता गौरव पारीक*
आसलपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जानने के लिए पत्रकार गौरव पारीक द्वारा ओपीडी व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या एवं स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली गई।अस्पताल में कार्यरत डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 120 मरीजों का उपचार एवं जांच की जाती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकीय स्टाफ लगातार प्रयास है।
पत्रकार गौरव पारीक ने अस्पताल में मरीजों से भी बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों को समय पर उपचार, दवाइयां एवं आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं का और अधिक विस्तार किया जाएगा ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।इस मोके पर स्टाफ लैब टेक्नीशियन कानाराम बागडा फार्मिस्ट्स संजय नर्सिंग ऑफ़िसर प्रियंका एव मोहित कुमावत रहे।