महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मंढोली में योग दिवस का आयोजन किया गया।
By Goapl Gupta ·
21 Jun 2026 ·
19 views
आज दिनांक 21/6/2026 को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मंढोली में योग दिवस का आयोजन किया गया। प्राचार्य दामोदर प्रसाद टेलर ने बताया कि विद्यालय के शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन में सभी छात्रों, कार्मिकों व ग्रामीण जनों ने सुबह 6 से 8 बजे तक योगासन किया। इसमें ताड़ासन, भुजंगासन,भ्रस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि योग व प्राणायाम किये गये।इस अवसर रामकिशन राव,रोहिताश्व मीणा, सुभाष सैनी, सरोज सैनी, मनोज कुमारी,चौथमल, राधेश्याम जेफ,मीता बासोतिया,अरूण कुमार मीणा, राजेन्द्र मीणा, सुमित,बीरबल राम जाट सहित 60से अधिक महिला पुरुष उपस्थित थे।