ट्रैलर ने तीन भैंसों को कुचला मौके पर ही मौत घर के बाहर बंधी थी भेस
By Goapl Gupta ·
21 Jun 2026 ·
47 views
ट्रैलर ने तीन भैंसों को कुचला मौके पर ही मौत घर के बाहर बंधी थी भेस
संजय चौहान रूपवास भरतपुर
भरतपुर के गहनौली थाना इलाके में एक अनियंत्रित ट्रेलर तीन भैंसों को कुचल दिया। भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। भैंस घर के बाहर बंधी हुई थी। ग़नीमंत यह रही कि ट्रेलर किसी गांव के व्यक्ति के घर में घुसा नहीं तो, बड़ा हादसा हो हेतराम निवासी महलपुर काछी गांव ने बताया कि घटना रात करीब 3 बजे की है। महलपुर काछी गांव से बयाना रूपवास रोड़ निकलता है। रात में एक ट्रेलर क्रेशर पर जा रहा था। अचानक ट्रेलर के ड्राइवर को नींद की झपकी आई और, ट्रेलर अनियंत्रित हो गया।
घर के बाहर बंधी थी भैंसे
हेतराम, खूबी और विजय की भैंस उनके घर के बाहर बंधी हुई थी। ट्रेलर ने तीनों भैंसों को कुचल दिया। जिससे भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेलर की आवाज सुन ग्रामीण घरों से बाहर निकले और ट्रेलर के ड्राइवर को पकड़ लिया। मौके पर पुलिस भी पहुंची दोनों पक्षों में हुआ
राजीनामा
दोनों पक्षों में बैठकर बात हुई। जिसके बाद ट्रेलर के ड्राइवर ने ग्रामीणों को उनके नुकसान का पैसा दिया। दोनों में राजीनामा होने के बाद ट्रेलर को छोड़ दिया गया