ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सुंदरपुरा स्टेशन होगा निर्माण खाटूश्याम जी जाने वाले दर्शनार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत*

By Goapl Gupta · 21 Jun 2026 · 9 views
*सुंदरपुरा स्टेशन होगा निर्माण खाटूश्याम जी जाने वाले दर्शनार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत*
श्री अश्विनी वैष्णव, माननीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने आज दिनांक 21.06.2026 को बीकानेर से जयपुर निरीक्षण के दौरान सीकर स्टेशन पर श्री सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व सांसद सीकर के साथ चर्चा में खाटूश्याम जी के दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए सुंदरपुरा स्टेशन के निर्माण कार्य की स्वीकृति के बारे मे जानकारी प्रदान की।

इसके पश्चात केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और श्री सुमेधानंद सरस्वती ट्रेन से स्टेशन के निर्माण के स्थान तक गए और वहीं पर माननीय रेल मंत्री जी ने सुंदरपुरा स्टेशन के मानचित्र को दिखाकर विस्तृत चर्चा की और आश्वस्त किया कि यह कार्य आगामी कुछ महीनों में प्रारंभ हो जाएगा। इस स्टेशन के निर्माण से खाटूश्याम जी आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और उनका आवागमन सुगम और आसान हो जाएगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube