ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उर्स-ए-नज़ीरी का आगाज़ परचम कुशाई और फ़ातिहा ख़्वानी से

By Goapl Gupta · 21 Jun 2026 · 12 views
उर्स-ए-नज़ीरी का आगाज़ परचम कुशाई और फ़ातिहा ख़्वानी से

उदयपुर। ब्रह्मपोल स्थित दरगाह इमरत रसूल बाबा पर आयोजित दो दिवसीय "उर्स-ए-नज़ीरी" का आगाज रविवार को अकीदत और एहतराम के माहौल में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परचम कुशाई (झंडे की रस्म) एवं फ़ातिहा ख़्वानी के साथ की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर बुजुर्गाने दीन को ख़िराज-ए-अकीदत पेश किया।
इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से तशरीफ़ लाए उलेमा-ए-किराम और सूफिया-ए-इकराम ने हज़रत सूफी मोहम्मद नज़ीर अहमद क़ादरी रज़वी नूरी अलैहिर्रहमा की दीन-ओ-मिल्लत के लिए ख़िदमात पर रोशनी डालते हुए उनके जीवन से सीख लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महफ़िल-ए-मीलाद, नात-ओ-मनक़बत तथा तकरीरी महफ़िल का आयोजन भी किया गया। अकीदतमंदों ने दरगाह शरीफ़ पर चादर पेश कर मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगी। बाद नमाज़ मगरिब लंगर-ए-आम का भी एहतिमाम किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
इंतेजामिया कमेटी के सदर सरवर खान एवं सचिव शादाब खान ने बताया कि सोमवार 22 जून को 6 मुहर्रमुल हराम के अवसर पर कुल शरीफ़ की रस्म होगी

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube