शीतल धाम वाटिका में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
By Goapl Gupta ·
21 Jun 2026 ·
12 views
शीतल धाम वाटिका में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
उदयपुर । विश्व योग दिवस के अवसर पर शीतल धाम वाटिका में आयोजित योग दिवस पर योगाचार्य अजीत जी कर्मावत के सानिध्य में 70 से 80 सदस्य, बुजुर्ग, महिलाओं ने भाग लेकर योग शिविर का लाभ लिया।
शीतल धाम वाटिका में 19 अप्रैल 2026 से प्रतिदिन योग कक्षाएं योगाचार्य अजीत कर्मावत की मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। रविवार को योग कक्षाओं का 63 वा दिन योग दिवस के रूप में संपन्न हुआ और आगे भी योग कक्षाएं निरंतर जारी रहेगी।
योग दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेशचंद्र पद्मावत, कार्यक्रम संचालन राजेंद्र अंतर समान, मुख्य अतिथि शांतिलाल जी वेलावत, विशिष्ट अतिथि अजय चित्तौड़ा , भा.उपवन संरक्षक , उदयपुर चित्तौड़ा समाज के वरिष्ठ सदस्यों अनिल जी चित्तौड़ा भूवाणा, ओम प्रकाश तितरडिया ,राजकुमार पद्मावत, डॉ मोतीलाल जी, जसवंत भगत, पंकज अंतर समान, राहुल गुड़िया,कपिल पद्मावत ,विकास गुड़िया, पारस जी वस्या व अन्य उपस्थित गणमान्य सदस्यों के सानिध्य में योग शिविर का सफल आयोजन किया गया योग दिवस के विशेष दिन वाटिका में ज्वरनशाक काढ़ा लाया गया जो की निरंतर आगामी तीन दिवस तक पिलाया जाएगा। यह जानकारी सुरेश पद्मावत ने दी।