ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सर्व ओबीसी समाज द्वारा सावित्रीबाई फुले जयंती पर 250 प्रतिभावान छात्राओं एवं महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

By Goapl Gupta · 30 Dec 2025 · 60 views
सर्व ओबीसी समाज द्वारा सावित्रीबाई फुले जयंती पर 250 प्रतिभावान छात्राओं एवं महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित
सावित्रीबाई फुले जयंती 3 जनवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी

उदयपुर।सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट उदयपुर की बैठक माली कालोनी में संस्थापक दिनेश माली के नेतृत्व में रखीं गई। प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि 3 जनवरी 2026 को सावित्रीबाई फुले जन्म जयंती होटल फार्चुन के गार्डन में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें ओबीसी की प्रतिभाशाली 250 छात्राओं एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पी एस पटेल ने की। सभी गणमान्य पदाधिकारीयों ने कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में संस्थापक दिनेश माली, कोषाध्यक्ष बाल कृष्ण सुहालका, नरेश पूर्बिया, भंवरलाल सुहालका, भेरुलाल कलाल, अशोक मेवाड़ा, चांदमल छापरवाल, रमेश माली, प्रदेश महिला अध्यक्ष मणी बेन पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष गंगा देवी माली, प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा टेलर, प्रदेश सचिव जयमाला टेलर, प्रदेश महामंत्री शर्मिला माली, कुसुम माली सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक के अंत में गंगा देवी माली ने धन्यवाद दिया।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube