ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन परिणामों में निकेतन के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन*

By Goapl Gupta · 22 Jun 2026 · 22 views
*सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन परिणामों में निकेतन के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन*

सीबीएसई द्वारा घोषित पुनर्मूल्यांकन एवं पुनः सत्यापन परिणामों में *वंशिका जाजोदिया, सुपुत्री श्री गणेश जाजोदिया*, ने अपने अंकों में 7 अंकों की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करते हुए *97.80%* अंक प्राप्त किए तथा *वाणिज्य संकाय में तहसील स्तर पर सर्वोच्च स्थान* हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

वंशिका ने व्यावसायिक अध्ययन (Business Studies) एवं इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज में 100/100 अंक प्राप्त किए, जबकि लेखाशास्त्र एवं अर्थशास्त्र में 98/100 अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट शैक्षणिक क्षमता का परिचय दिया। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इसी प्रकार विज्ञान संकाय में *पलक जाजोदिया, सुपुत्री श्री राजेश जाजोदिया*, ने भी पुनर्मूल्यांकन के पश्चात 7 अंकों की वृद्धि के साथ *91.40% अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर विज्ञान संकाय में सर्वोच्च स्थान* हासिल किया। पलक ने रसायन विज्ञान में 95/100, गणित में 94/100, भौतिक विज्ञान में 91/100 तथा शारीरिक शिक्षा में 90/100 अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत, लगन एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर *निकेतन के सचिव पवन गोयनका व प्राचार्य विपिन शर्मा* ने दोनों छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं समस्त शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता निरंतर परिश्रम, समर्पण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने का संदेश दिया।

निकेतन परिवार को अपनी इन प्रतिभाशाली छात्राओं पर गर्व है और उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube