महावीर इंटरनेशनल अपेक्स: शिक्षा कौशल एवं व्यक्तित्व विकास निदेशालय के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न*
By Goapl Gupta ·
22 Jun 2026 ·
20 views
महावीर इंटरनेशनल अपेक्स: शिक्षा कौशल एवं व्यक्तित्व विकास निदेशालय के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न*
*महावीर इंटरनेशनल अपेक्स: शिक्षा कौशल एवं व्यक्तित्व विकास निदेशालय के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न*
राकेश जैन /राजस्थान /उदयपुर/
महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के शिक्षा कौशल एवं व्यक्तित्व विकास निदेशालय की एक महत्वपूर्ण बैठक अंतरराष्ट्रीय निदेशक वीर सुनील गांग के दिशा-निर्देशन में माइक्रोसॉफ्ट टीम्स पर ऑनलाइन आयोजित की गई। बैठक में को डायरेक्टर वीरा राजलक्ष्मी भंडारी, वीर सुशील जैन एवं देशभर के डिप्टी डायरेक्टर्स एवं प्रोजेक्ट कन्वीनर्स ने ऊर्जावान उपस्थिति दर्ज कराई।
*बैठक के मुख्य बिंदु:*
*संस्था प्रार्थना द्वारा प्रारंभ*
बैठक का शुभारंभ संस्था प्रार्थना के साथ को-डायरेक्टर वीर सुशील जैन द्वारा किया गया।
*9 माह के सेवा कार्यों की समीक्षा*
शिक्षा कौशल एवं व्यक्तित्व विकास निदेशालय की को-डायरेक्टर वीरा राजलक्ष्मी भंडारी ने पिछले 9 माह में किए गए सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
*प्रोजेक्ट समर्थ पर विशेष फोकस*
अंतरराष्ट्रीय निदेशक वीर सुनील गांग ने ‘प्रोजेक्ट समर्थ’ की संपूर्ण जानकारी दी और इसे नई ऊँचाइयों तक ले जाने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह 3 माह का निशुल्क कोर्स है, जिसमें 18 से 30 वर्ष की आयु के छात्र-छात्राओं को SNS फाउंडेशन, गुड़गांव भेजकर इलेक्ट्रीशियन, प्लंबिंग, टू-व्हीलर रिपेयरिंग एवं टेली-कॉलिंग का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं उन्हें प्रशिक्षण के पश्चात जॉब दिलवाने में पूर्ण सहयोग रहेगा।
*देश भर में सेवारत 350 केन्द्रो के 15000 वीर वीरा को वर्तमान समय अनुसार शशक्त एवं व्यक्तित्व विकास के साथ ट्रेनिंग एवं प्रोत्साहन पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन पर विशेष ध्यान।*
*प्रोजेक्ट आशादीप की प्रगति*
वडोदरा सेंटर से डिप्टी डायरेक्टर वीरा बेला खजूरिया ने ‘आशादीप प्रोजेक्ट’ की जानकारी दी। इसके तहत स्लम एरिया एवं पुल के नीचे रहने वाले बच्चों को काउंसलिंग व मोटिवेशन द्वारा शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में 40 केंद्रों पर मेंटर्स / आशादीप वर्कर्स अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
*क्षेत्रीय संकल्प एवं समर्थन*
- भीलवाड़ा से वीरा चंद्रा रांका ने ग्रामीण क्षेत्रों, पंचायतों, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर ‘प्रोजेक्ट समर्थ’ के पोस्टर लगाकर जरूरतमंद युवाओं को चिन्हित कर ट्रेनिंग हेतु प्रोत्साहित करने का आश्वासन दिया।
- वीर लक्ष्मीलाल सिंघवी एवं वीर अशोक कुमार ढाबरिया ने ‘प्रोजेक्ट समर्थ’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।
- वीर कन्हैया लाल बोथरा ने अपने जोन व रीजन में प्रोजेक्ट के लिए अतिरिक्त प्रयास का समर्थन जताया।
- वीर ध्रुव दोषी ने अगले 3 माह में 30-40 उम्मीदवारों को ‘प्रोजेक्ट समर्थ’ हेतु भेजने का संकल्प लिया।
*समापन*
कार्यक्रम का कुशल संचालन को-डायरेक्टर वीरा राजलक्ष्मी भंडारी द्वारा किया गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने मिलकर कौशल विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा पहुँचाने का संकल्प दोहराया।
*वीर सुनील गांग (अंतर्राष्ट्रीय निदेशक)*
*महावीर इंटरनेशनल अपेक्स*